Pop Star एक बहुत ही मज़ेदार गेम है जो आपको अधिक से अधिक टुकड़ों को नष्ट करके उच्च स्कोर प्राप्त करके स्तर पार करने की चुनौती देता है। क्या आप चुनौती के लिए तैयार हैं? अभी एप्प डाउनलोड करें और आज़माएं।
गेमप्ले सचमुच सरल है: आपका स्क्रीन अलग-अलग रंग के टुकड़ों से भर जाएगा। यहां आपका कार्य एक ही रंग के टुकड़ों के बड़े समूहों का पता लगाना और उन्हें गायब करने के लिए टैप करने का है। जब आप पहली बार उन पर टैप करते हैं, तो उन्हें हाइलाइट किया जाएगा और आपके संभावित स्कोर को आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा। यदि आप जो देखते हैं, वो सही लगता है, तो उन्हें गायब करने के लिए आपको फिर से टैप करना है। यह इतना आसान है!
प्रत्येक स्तर को पार करने के लिए आपको एक निश्चित स्कोर प्राप्त करना होगा, जो एक मुश्किल काम बन जाता है। आपके द्वारा समाप्त किए जाने वाले समूह में जितने अधिक टुकड़े होंगे, आपको उतने उच्च अंक मिलेंगे। उन टुकड़ों से सावधान रहें जो किसी भी समूह से संबंधित नहीं हैं, क्योंकि इन टुकड़ों को समाप्त नहीं किया जा सकता है! जब आपके पास कुछ भी बचा नहीं है, सिवाय इन विशेष टुकड़ों के, तो समझ जाएं की आप स्तर के अंत तक पहुंच गए हैं। अगर आप वांछित अंक तक भी पहुंच गए, तो आप अगले स्तर तक चले जाएंगे। अन्यथा, आपके लिए खेल यहीं खत्म हो जाएगा।
Pop Star इस प्रकार के खेल का एक बहुत अच्छा संस्करण है। अपने खुद के रिकॉर्ड तोड़ने का आनंद उठायें।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 10.9 Mavericks या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
पॉपस्टार बिबू
अच्छा ऐप